नवगछिया : अररिया जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र बरहरवा के पास एनएच 31 पर हथियारबंद अपराधियों द्वारा लूट की गई किराना सामान लदी ट्रक को नवगछिया पुलिस ने नवगछिया बस स्टैंड के पास बुधवार की देर रात सलमान के साथ बरामद कर लिया है. इस दौरान पुलिस ने दो लुटेरे को भी गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार लुटेरों में कटिहार जिले के कस्बा थाना क्षेत्र के सीताबाड़ी निवासी मो सलाउद्दीन के पुत्र मो इसराफिल एवं मो रिजवान के पुत्र मो शहाबुद्दीन शामिल है. लूट की घटना की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच घंटे बाद ही लूट की गई ट्रक को बरामद व लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया. लूट की गई ट्रक की बरामदगी के बाद नवगछिया पुलिस में रानीगंज थाना पुलिस को इसकी सूचना दी.

Whatsapp group Join

– बुधवार की रात अररिया रानीगंज एनएच 31 पर हुई थी लूट की घटना

– चार हथियारबंद अपराधियों ने लूट की घटना को दिया था अंजाम

– हथियार के बल पर चालक व खलासी को बनाया बंधक दूसरी दिशा में सड़क किनारे बांध कर छोड़ दिया था

सूचना के बाद गुरुवार को रानीगंज पुलिस नवगछिया पहुंची. जहां नवगछिया पुलिस ने सारी कानूनी प्रक्रियाओं को पूरी करने के बाद गिरफ्तार दोनों लुटेरे सहित बरामद ट्रक व सामान को रानीगंज पुलिस को सौंप दिया. नवगछिया थाना अध्यक्ष संजय कुमार सुधांशु ने बताया कि बुधवार की देर रात चार हथियारबंद अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था. बुधवार की संध्या सात बजे गुलाब बाग हॉट से ट्रक पर किराना सामान लोड होने के बाद ट्रक चालक मधेपुरा सिंघेश्वर आस्थान के लिए चला था. अररिया रानीगंज के पास ट्रक पहुंचने पर एक चार पहिया वाहन से चार हथियारबंद अपराधी ट्रक का पीछा करना शुरू किया और रानीगंज थाना क्षेत्र में ही बरहरवा के पास ट्रक को ओवरटेक कर ट्रक को रोक लिया.

हथियार के बल पर ट्रक के चालक एवं खलासी को अपने कब्जे में लिया और दोनों को ट्रक से उतर कर चार पहिया वाहन में बांधकर बैठा लिया. वहीं दो अपराधी ट्रक लेकर चल दिये. ट्रक में जीपीएस होने के कारण जैसे ही गाड़ी ने दिशा बदली तो ट्रक मालिक मधेपुरा सिंघेश्वर आस्थान निवासी ओम प्रकाश चौधरी को संदेह हुआ. ट्रक मालिक ने अविलंब इसकी सूचना रानीगंज पुलिस को दी. ट्रक मालिक की सूचना पर सीमावर्ती जिलों के थाना को इसकी सूचना दी गई.

रानीगंज पुलिस की सूचना पर नवगछिया थाना अध्यक्ष ने संजय कुमार सुधांशु ने सअनि कपिलदेव यादव के नेतृत्व में मकन्दपुर चौक, नवगछिया बस स्टैंड एवं एसपी आवास के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया. वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने रात्रि दो बजे के आसपास नवगछिया बस स्टैंड के पास दो अपराधियों सहित लोड की गई ट्रक को बरामद कर लिया. पुलिस ने बताया कि अपराधियों में ट्रक में नकली स्टेटर का नंबर भी चिपका दिया था. जांच के दौरान ट्रक की पहचान हो पाएगी. वहीं अपराधियों ने ट्रक के चालक व खलासी को दूसरी और लेजाकर सड़क किनारे बांध कर छोड़ दिया था. देर रात बंधन मुक्त होने के बाद चालक ने भी मालिक को घटना की सूचना दी.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *