गोपालपुर : आर्मी के दो जवानों नवगछिया थाना क्षेत्र के धोबिनिया निवासी राणा कुमार यादव व राजकुमार यादव को लाइसेंसी राइफल व गोली के साथ गोपालपुर पुलिस ने तिनटंगा करारी गाँव से हिरासत में लिया तथा पूछताछ कर पीआर बांड पर छोडा. लेकिन दोनों के लाइसेंसी राइफल व गोली को जप्त कर लिया.
★ राइफल व गोली किया जब्त
गोपालपुर थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने बताया कि निषेधाज्ञा जारी रहने के बावजूद धोबिनया निवासी सेना के दोनों जवान अपने बाइक से अपना लाइसेंसी राइफल लेकर तिनटंगा करारी गाँव पंचायत करने आये थे.

सूचना मिलने पर दोनों को हिरासत में लेकर गोपालपुर थाना लाया गया. छानबीन के बाद राइफल का लाइसेंस दोनों के पास मौजूद मिला.अतएव दोनों को पीआर पर रिहा कर हथियार व गोली को जब्त कर लिया गया.


