नवगछिया : रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव से पिछले वर्ष अक्टूबर माह में अपने प्रेमी संग फरार नवविवाहिता, 4 माह बाद खुद लौट आई. बुधवार को खुद रंगरा थाना पहुंची नवविवाहिता को रंगरा पुलिस द्वारा अपने अभिरक्षा में नवगछिया न्यायालय में पेश किया गया, जहां पर न्यायालय में मजिस्ट्रेट के सामने उनका 164 का बयान दर्ज कराया गया. न्यायालय में दिये अपने बयान में अपने अपहरण की बात से इनकार किया है. उन्होंने बतायी की वे अपनी स्वेच्छा से अपने निकट रिश्तेदार के पास गई थी.

बताते चलें कि पिछले अक्टूबर माह में थाना क्षेत्र के भवानीपुर स्थित ससुराल से सिपिन यादव की नवविवाहित पत्नी मधु देवी अपने पड़ोस के ही प्रेमी के साथ फरार हो गई थी. इस बाबत विवाहिता के पति सिपिन यादव ने गांव के होरील यादव पर बहला फुसलाकर अपनी पत्नी को भगाने का आरोप लगाकर रंगरा थाने में मामला दर्ज कराया था. इस बाबत रंगरा थाना अध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि महिला के पति ट्रक चालक है. जो अक्सर अपने घर से बाहर ही रहता था. इसी बीच उनकी पत्नी का अपने पड़ोस के ही युवक होरील यादव से आंखें चार हो गया.

इसके बाद दोनों घर से फरार हो गए थे. विवाहिता का न्यायालय में बयान दर्ज होने के बाद इसकी सूचना रंगरा पुलिस ने उनके पति सिपीन यादव को दी. मगर उसके पति ने अपनी फरार पत्नी को रखने से इंकार कर दिया. इसके बाद पुलिस ने इसकी सूचना विवाहिता के मायके के परिजनों को दी. मगर उन्होंने भी उसे ले जाने से इंकार कर दिया. इसके बाद रंगरा पुलिस ने रंगरा थाना अध्यक्ष कौशल कुमार के नेतृत्व में नवविवाहिता को बांका जिला अंतर्गत रजौन थाना क्षेत्र के धाय हरणा गांव स्थित उनके मायके में उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *