नवगछिया : अररिया जिले के कचरहवा निवासी मो कासिम के पुत्र मो फिरदोस 25 वर्ष की मौत शुक्रवार को संदेहास्पद स्थिति में हो गई है. युवक की मौत के बाद परबत्ता पुलिस द्वारा इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी गई. सूचना पर मृतक के परिजन नवगछिया पहुंचे जहां शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया.

Whatsapp group Join

शुक्रवार को विक्रमशिला पहुंच पथ पर नशे की हालत में पड़ा था युवक

परबत्ता पुलिस ने बताया कि युवक किसी गाड़ी पर खलासी का काम करता था. शुक्रवार को स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिली की विक्रमशिला पहुंच पथ पर जगतपुर स्थित टैक्नो मिशन पब्लिक स्कूल के सामने पेट्रोल पंप के पास एक अज्ञात युवक की मौत बस के छत से गिरने से हो गई है. सूचना पर परबत्ता पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरु की.

स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद बात सामने आई कि शुक्रवार की सुबह दस बजे से ही युवक वहां पर सड़क के किनारे नशे की हालत में लेटा हुआ था. पूछताछ करने पर वह कुछ नहीं बोला और जाने को कहने पर भी वह कही नहीं गया. इसके बाद युवक टेक्नो मिशन स्कूल के बस में चढ़ कर बैठ गया और संध्या समय एकएक बस से नीचे गिरा और उसकी मौत हो गई.

पुलिस ने युवक की पहचान उनके पास से मिले डायरी में लिखे नंबर से की. परबत्ता थाना अध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया कि के संबंध में थाने में यूडी केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. वही परिजनों ने बताया कि 10 दिन पहले फिरदोस घर से निकला था. वह गाड़ी पर खलासी का काम करता था. एकाएक फिरदोस की मौत की खबर घर पहुंचते ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *