नवगछिया : शराब पीकर नवगछिया का पुलिस का जीप चालक अजय कुमार होली खेलने के लिए पुलिस लाइन आया था लेकिन लापरवाही से उसने बाइक सवार जवान ब्रजेश यादव और क्षेमेन्द्र कुमार शुक्ला को धक्का मार दिया। घटना के बाद पुलिसकर्मियों ने पीछा किया लेकिन जिप्सी लेकर वह भाग गया। विक्रमशिला पुल पर बैरियर लगाकर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। नवगछिया एसपी ने चालक को निलंबित कर दिया है।

घायल दोनों जवान को तुरंत इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल जवान ने कहा कि होली के मौके पर बाइक से नगर गश्ती में ड्यूटी लगाई गई थी। दोपहर करीब डेढ़ बजे भोजन के लिए वे लोग बैरक लौट रहे थे। पुलिस लाइन मिडिल स्कूल के पास पूरब से आ रही जिप्सी चालक ने बाइक में धक्का मार दिया। दोनों जवान गिर गए। इधर, जिप्सी बीआर10पी/1194 को लेकर भाग रहे चालक का पीछा किया गया लेकिन वह भाग गया लेकिन विक्रमशिला पुल पर पकड़ लिया गया। ब्रेथएन लाइजर से जांच की गई तो वह शराब की नशे में मिला। घायल जवान के बयान पर रिपोर्ट दर्ज की गई।

शनिवार को कोर्ट पेशी के बाद चालक को जेल भेज दिया गया। बरारी पुलिस ने जिप्सी जब्त कर लिया है। छह माह पहले ही चालक की नवगछिया पुलिस में बहाली की गई थी। इधर, नवगछिया एसपी पंकज कुमार सिन्हा ने कहा कि चालक जवान को निलंबित कर दिया गया है। आगे बर्खास्तगी के लिए विभागीय कार्रवाई शुरू की जा रही है। नवगछिया पुलिस लाइन में वह रिजर्व चालक के रुप में था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *