नारायणपुर : प्रखंड के भवानीपुर गांव से बुधवार को बंधन बैंक के डीबीओ कर्मचारी खगड़िया जिले के महेशखुँट थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर निवासी प्रवीण कुमार से दिन दहाड़े लगभग 10:30 बजे हथियार से लैस दो घोड़े पर सवार अपराधियों ने भवानीपुर गांव से नारायणपुर एन एच जाने के दौरान 81 हजार सात सौ दस रुपये समेत लेनबो कंपनी की मोबाइल एवं रुपये कलक्सन करने वाला पाँस मशीन लुट लिया. बंधनबैंक के डीबीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि भवानीपुर से चार समुह से कलक्सन कर देवी समुह से 41845,शीतल समुह से 24750, बसंती समुह से 12775, फुल समुह से 43900 समेत कुल 83270 हजार रुपये बैग में लेकर ग्लेमर बाईक संख्या बीआर -34 के 2740 से नारायणपुर बसस्टैंड होते हुए
Total Downloads: 47
★ कनपटी में हथियार सटाकर घोड़े की चाबुक से की पिटाई
★ अपराधियों की धड़ पकड़ के लिए कोसी दियारा में पुलिस ने की छापेमारी
मधुरापुर बाजार के बंधन बैंक शाखा जा रहे थे कि बजरंगबली मोड़ के पास अचानक दो घोड़े पर सवार हथियार लेकर बाईक रोककर गालीगलौज के साथ देशी कट्टा कनपटी में सटाकर घोड़े की चाबुक से पिटाई कर बैग में रखे रुपये समेत पाँस मशीन मोबाईल एवं पैकेट में रखे रुपये लुट लिए व भवानीपुर गांव की और निकल गए.


हो हंगामा करने के बावजूद आसपास के लोग भय के कारण कुछ नहीं बोले. घटना के तुरंत बाद कर्मी भवानीपुर थाना पहुंचा व थाना प्रभारी जयंत प्रकाश को घटना की जानकारी दी. मौकै पर भवानीपुर पुलिस घटनास्थल पर आसपास के लोगों से पुछताछ करते हुए कोसी दियारा में अनि बिजयशंकर सिंह, सअनि मानकेशवर सिंह, सअनि साजिद खान व पुलिस बल के साथ छापेमारी की.
कोसी दियारा के मकई खेत में खाली बैग व पाँस मशीन के साथ पुलिस ने बरामद किया है. 83260 में से 1560 रुपये पिछले पैकट में बचा हुआ .प्रत्यक्षदर्शीयों के अनुसार भवानीपुर गांव के हि मुनेशवर दास के पुत्र रवि दास एवं मनोहरपुर के प्रकाश शर्मा के पुत्र नीतु शर्मा ने दिनदहाड़े घटना को अंजाम दिया है. वहीं एसडीपीओ मुकुल रंजन ने बताया कि बंधन बैंक कर्मी से कलक्सन कर बैंक जाने के दौरान घोड़े पर सवार अपराधियों ने 82 हजार की लुट की है बैग बरामद होने की सुचना है. अपराधियों का पता चल चुका है.पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है देर रात तक गिरफ्तार होने की संभावना है.

