1 बालू और गिट्टी लदे ट्रक के चालक और मालिक पर प्राथमिकी दर्ज
Total Downloads: 329
खरीक : खरीक थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर बालू लदा ट्रक बीआर10जीए/3136और गिट्टी लदा ट्रक बीआरजीए6844 ट्रक के के चालक और गाड़ी मालिक पर जिला खनन विकास पदाधिकारी प्रसून पराग ने गुरुवार को खरीक थाना में भारतीय दंड विधान की धारा 379 और इन्वायरमेंटल एक्ट 1986 के तहत खरीक थाना में प्राथमिकी दर्ज किया है.
2. मारपीट करने का आरोप

खरीक : खरीक थाना क्षेत्र के शिवगंज टोला निवासी पंकज यादव ने उसी मोहल्ले के संजय रजक समीक्षा लोगों पर रंग लगा कपड़ा ठीक से नहीं धोनी और कहने पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए खरीक थाना में छिनतई और मारपीट के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है. इस मामले की छानबीन कर रही है वहीं पीड़ित पक्ष संजय रजक का का कहना है की पंकज यादव ने उसके साथ जबरिया मारपीट किया और पत्नी के साथ भी अभद्र व्यवहार किया है.पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
3. 11 बोतल शराब बरामद
खरीक : खरीक थाना क्षेत्र के विश्वकर्मा चौक के समीप मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से मोटरसाइकिल चालक के पास बैग में रखे शराब की 11 बोतलें खरीक पुलिस ने बरामद किया है.मोटरसाइकिल चालक जान बचाकर भागने में सफल रहा है.पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

