नवगछिया : नवगछिया में अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए अब तीसरी आंख निगरानी करेगी. नवगछिया में ट्रक चालकों से से लूट, चोरी की घटनाओं के साथ साथ सीमावर्ती जिले के अपराधियों द्वारा अपराध की घटना को अंजाम देकर शव को नवगछिया इलाके में लाकर सड़क किनारे फेंक देने की घटनाओ पर अंकुश लगाने को लेकर नवगछिया के सीमाओं पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे.
Total Downloads: 116
नवगछिया सीमाओं पर पांच स्थानों पर लगेगा सीसीटीवी कैमरा
नवगछिया पुलिस जिला में अपराध पर नियंत्रण लगाने को पुलिस प्रशासन की पहल पर कैमरे लगाए जाएंगे. नवगछिया में कुल पांच स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की तैयारी है. नवगछिया एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन ने बताया कि नवगछिया पुलिस जिला के ढोलबज्जा, रंगरा ओपी, भवानीपुर ओपी, परबत्ता एवं जीरो माईल में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे.

,, एक वर्षो से खराब है नवगछिया थाना का सीसीटीवी कैमरा
नवगछिया मॉडल थाने में लगे सीसीटीवी कैमरा पिछले एक वर्षों से खराब चल रहा है. एक वर्षों से सीसीटीवी कैमरा खराब होने के बाद भी आज तक ठीक नही कराया जा सका है. मालूम हो कि भागलपुर के आईजी के निर्देश पर थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे. थाना में सीसीटीवी कैमरे इस उद्देश्य से लगवाए गए थे ताकि दलालो व पुलिस कर्मियों पर निगरानी रखी जा सके.
इसके अलावा थाना में आने वाले फरियादी के साथ पुलिस पदाधिकारी अभद्र व्यवहार न कर सके. महत्वाकांक्षी पहल पर आज अनदेखी के कारण धूल फांख रही है. नवगछिया एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन ने बताया कि नवगछिया थाना का सीसीटीव कैमरा खराब होने का मामला संज्ञान में है जल्द ही उसे दुरुस्त कराया जाएगा.

