गोपालपुर : इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के भिट्ठा निवासी युवक सोनू कुमार यादव के अपहरण का मामला युवक की मौसी तिनटंगा दियारा निवासी ने रंगरा ओपी में दर्ज करवाया. युवक के अपहरण का मामला दर्ज होने के बाद रंगरा पुलिस ने गोपालपुर पुलिस के सहयोग से अपहृत युवक सोनू को सकुशल बरामद किया.
Total Downloads: 116
गोपालपुर थाना से मिली जानकारी के अनुसार युवक सोनू आर्मी में सिपाही का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है. छुट्टी में वह घर आया था. अपनी मौसी से मिलने गया था. जहाँ से कुछ लोग उसे भोज खाने के नाम पर तिनटंगा करारी से आये.

जहाँ उसकी शादी जबर्दस्ती बाबू टोला कमलाकुंड के विस्थापित सत्यनारायण यादव की पुत्री से करवा दिया गया. दूसरी ओर सत्यनारायण यादव के परिजनों ने बताया कि शादी लडके की मर्जी से हुआ था. अब दहेज के लिये अपहरण कर जबर्दस्ती शादी करने का आरोप लगाया जा रहा है.

