पीरपैंती थाना क्षेत्र के गोविंदपुर मधुबन में चल रहे जादू मेले में बुधवार को पुलिस ने शक के आधार पर राजेश यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसकी कमर से एक लोडेड देशी पिस्तौल एवं बिन्दोलिया बरामद किया गया। बिन्दोलिया से 315 बोर की 19 गोली मिली। पुलिस ने बताया कि युवक का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

गुप्त सूचना मिलने पर पीरपैंती थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने मेले से युवक को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि पुलिस जांच कर रही है कि युवक इतनी गोली और हथियार क्यों रखा था। उसका उद्देश्य क्या था। पुलिस ने बताया कि दूसरे थानों से भी संपर्क कर पुलिस युवक के बारे में पता लगाने में जुटी है। इससे पहले पुलिस को सूचना मिली कि जादू मेला में एक युवक हथियार लहरा रहा है तथा उसने माथे में लाल गमछा रखा है।

पुलिस वहां पहुंची तथा लाल गमछा वाले लोगों की खोज करने लगी। जब मेला के स्टेज के पास पुलिस पहुंची तो युवक भीड़ से निकलकर तेजी से भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने उसे धर दबोचा तथा तलाशी ली। इस दौरान हथियार और 19 गोली बरामद की गयी। वहीं गिरफ्तार युवक ने बताया कि वह मवेशी पालक है। हमेशा दियारा बहियार में मवेशी लेकर जाना पड़ता है। इस कारण सुरक्षा के लिए रखा था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *