बरारी थाना क्षेत्र में डीएम कोठी के पास बाइक पर पीछे बैठे युवक के पास रखा बम फट गया, जिससे वह घायल हो गया। बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। उसका पार्ट टूट कर गिर पड़ा। सड़क पर खून के निशान दिखे। बम के अवशेष रोड पर पड़ा हुआ था। बम की आवाज से आसपास के लोग वहां पहुंचने लगे पर उससे पहले बाइक सवार वहां से भाग निकले।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बम विस्फोट से बाइक पर पीछे बैठे युवक का एक पैर पूरी तरह से जख्मी हो गया और उससे काफी खून बह रहा था। वह बाइक से भागा तो खून आगे तक बहता गया जो रोड पर साफ दिख रहा है। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी पर काफी देर तक पुलिस वहां नहीं पहुंची।

file Photo

संतनगर का है रहने वाला बाइक सवार

बताया जा रहा है कि बाइक से बम ले जाने वाला संतनगर का रहने वाला युवक है। स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि बरारी में ही एक झोला छाप डॉक्टर के यहां उसका इलाज किया जा रहा है। ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि वे लोग किसी घटना को अंजाम देने के लिए बम लेकर जा रहे थे। बरारी के लोगों का कहना है कि दो महीने पहले मधु चौक के पास भी बम विस्फोट में तीन लोग जख्मी हुए थे पर वे बाहर जाकर इलाज करा आए।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *