नारायणपुर-भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर में डी जी कंट्रोल के द्वारा गुप्त सुचना पर थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश के नेतृत्व में मधुरापुर निवासी मिथिलेश कुमार माईकल उर्फ मिट्ठु साह के घर से अनि बिजयशंकर सिंह, सअनि साहिल खान के साथ पुलिस बल ने गुरुवार को दोपहर बाद घर में छापेमारी कर 375 एम एल आरएस ब्रांड की 39 बोतल अवैध बिदेशी बरामद  किया.

दुसरी और मधुरापुर निवासी पंकज यादव के घर से छापेमारी के दौरान 375 एमएल की आर एस ब्रांड का 24 बोतल बिदेशी शराब बरामद किया गया.थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश ने बताया कि दो जगह मधुरापुर में और दो जगहों पर छापेमारी की गई लेकिन हाथ नहीं लगा.

घर में अवैध शराब रख कर तस्करी करने के बिरुद्ध मधुरापुर निवासी पंकज यादव एवं मिथिलेश कुमार उर्फ मिट्ठु साह को नामजद आरोपी बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *