नवगछिया : नवगछिया नगर पंचायत में सोमवार को विभिन्न नागरिक सेवा के प्रतिष्ठानों की बंदोबस्ती की गयी. बंदोबस्ती को लेकर दिन भर नगर पंचायत कार्यालय में गहमागहमी का माहौल रहा. नगर पंचायत कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार विज्ञापन होर्डिंग के लिए अधिकतम 10200 रूपये की बोली लगी. अरूण कुमा राय के नाम विज्ञापन होर्डिंग की बंदोबस्ती की गयी.
Total Downloads: 119
गुमटी के लिए अधिकतम बोली 61600 जितेंद्र कुमार चौधरी, मांस हाट के लिए अधिकतम बोली 16100 अरूण कुमार राय, बस स्टैंड के लिए अधिकतम बोली 36 लाख 50 हजार रूपये, सुबोध कुमार सुमन,

सार्वजनिक शौचालय के लिए अधिकतम बोली एक लाख ग्यारह हजार पांच सौ, पंकज कुमार रजक, अंचल राजस्व हाट के लिए अधिकतम बोली एक लाख तीन हजार नौ सौ रूपये, पंकज कुमार रजक के नाम बंदोबस्ती की गयी.

