नवगछिया: नवगछिया थाना क्षेत्र के पकरा लक्ष्मीपुर निवासी विकास मंडल के 20 वर्षीय पुत्र टुनटुन मंडल की मौत संदेहास्पद स्थिति में हो गई है. मृतक युवक के परिजनों ने बताया कि टुनटुन नवगछिया इस्माईलपुर लोहा पुल के पास बेहोशी की परी मिली थी. परिजन ने कहा कि टुनटुन साइकिल से मेला देखने के लिए इस्माइलपुर गया हुआ था. संध्या समय गांव की एक महिला ने लोहा पुल के पास गुजर रही थी तो उन्होंने टुनटुन को गिरा हुआ देखा. टुनटुन को देखने के बाद उन्होंने इसकी सूचना हम लोगों को दी.
सूचना के बाद हम लोग उसे वहां से उठाकर इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाए. जहां चिकित्सक ने टुनटुन कोमृत घोषित कर दिया. वही परिजनों द्वारा इसकी सूचना देर रात नवगछिया पुलिस को दी. सूचना के बाद नवगछिया पुलिस अनुमंडल अस्पताल पहुचीं.

पुलिस परिजनों से पूछताछ की और मामले की छानबीन में जुट गई है. परिजनों द्वारा पुलिस को युवक के मृत्यु होने के कोई स्पष्ट कारण नहीं बताए जा रहे हैं. ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही युवक की मौत देशी जहरीली शराब पीने से हुई है. मृतक युवक के मुंह से शराब जैसी बदबू आने की बात कही जा रही है. नवगछिया थानाध्यक्ष संजय कुमार सुधंशु ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर परिजनों से पूछताछ की जा रही है.


