नवगछिया:- बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ के प्रदेश इकाई के आह्वान​ पर नवगछिया अनुमंडल इकाई के भी सभी अंचल, प्रखंड, आरटीपीएस काउंटर, सप्लाई, लोक शिकायत व अन्य विभागों में कार्यरत कार्यपालक सहायक दो दिनों से हड़ताल पर चले जाने पर लोगों को आरटीपीएस काउंटर पर नाया राशन कार्ड बनाने के लिए आने वाले महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जबकि वहीं जाती आय और निवास के लिए आने वाले लाभुक आरटीपीएस आकर घूम कर जा रहे हैं. कार्यपालक सहायकों का पांच सूत्री मांग है

जिनमें की सभी कार्यपालक सहायकों का सेवा स्थायीकरण, हटाए गए कार्यपालक सहायकों का समायोजन, मानदेय का निर्धारण, सेवा शर्त का निर्धारण और आंदोलन के दौरान कार्यपालक सहायक पर दर्ज सभी मुकदमों को वापस लेने की मांग शामिल हैं. सभी कार्यपालक सहायक के हड़ताल पर जाने से नवगछिया अनुमंडल के सभी अंचल कार्यालय स्थित आरटीपीएस काउंटर पर बनने वाली राशनकार्ड संबंधी वाला काम ठप हो गया है. जिसमें ज्यादास्तर गांवों से आ रही महिलाएं घूम कर जा रही है.

हड़ताल पर गए कार्यपालक सहायक आनंद कुमार ने बताया कि पूर्व में स्थायीकरण की मांग पर सरकार ने कई बार झूठा आश्वासन दिया से बाध्य होकर हड़ताल पर जाना पड़ा. 50 वर्षों से कम मानदेय पर अनुमंडल कार्यपालक सहायक सभी विभागों में काम कर रहे हैं. वहीं उन्होंने बताया कि नवगछिया अनुमंडल से करीब 100 से ज्यादा कार्यपालक सहायक हड़ताल पर चले गए हैं. जिसमें की रुपा कुमारी, नीतेश कुमार, मो इकबाल, प्रवेश कुमार, आनंद कुमार, जयजय राम कुमार, हरी कुमार, रोहन कुमार, सौरभ कुमार, रवी कुमार व अन्य कई कार्यपालक सहायक हड़ताल पर हैं.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *