नवगछिया: मील टोला में कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ0 राजकुमार प्रसाद के नेतृत्व में साक्षरता अभियान चलाया गया जिसमे एन0एस0एस0 के स्वयंसेवको के द्वारा भाग लिया गया । चारो टीम के नेतृत्व में छात्र संघ अध्यक्ष सुकेश कुमार, अमर कुमार, जयेश कुमार, एवं भुखन पूर्व स्वयंसेवक कर रहे थे ।

स्थानीय ग्रामीणों ने इस कार्य की सराहना ओर भूरी भूरी प्रसंसा भी किया। अपराह्न भोजनोपरांत सभी स्वयंसेवको में कार्यक्रम पदाधिकारी के नेतृत्व में बैठक किया जिसमें कल दिनांक 30-03-2018 को समापन समारोह में पूर्व स्वयंसेवको को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया । प्रो0 (डॉ0) अरुण कुमार मिश्र , पूर्व सी0सी0डी0सी0 ति0मा0भा0वि0वि0 भागलपुर को मुख्य अतिथि के लिए आमंत्रित किया गया ।

