नवगछिया:आईरा के तत्वावधान में नवगछिया स्टेशन चौक पर नवगछिया आईरा के सदस्यों के द्वारा आरा में हुए पत्रकार की हत्या के विरोध में कैंडल मार्च निकाला गया.यह कैंडल मार्च नवगछिया पुलिस जिला के आईरा अध्यक्ष विपिन कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में निकाली गई.यह कैंडल मार्च स्टेशन चौक से मुख्य बाजार होते हुए महाराज जी चौक तक गई.जहां पर आरा के दिवंगत पत्रकार की याद में उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई.
Total Downloads: 102
इस कैंडल मार्च में पुलिस जिला के कई पत्रकारों ने सहभागिता निभाई.इस अवसर पर नवगछिया के आईरा अध्यक्ष विपिन कुमार ठाकुर ने कहा कि आये दिन पत्रकारों के साथ गलत किया जाता है.पत्रकार अपने कलम के बदौलत समाज की अच्छाई व बुराई को सब के सामने लाते हैं.आरा में हुए पत्रकार की हत्या लोकतंत्र की हत्या है.

वहीं उपस्थित पत्रकारों में नवगछिया पुलिस जिला के आईरा अध्यक्ष विपिन कुमार ठाकुर, भागलपुर आईरा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार भारती, उपाध्यक्ष राशिद आलम,सचिव स्मृति कुमार ठाकुर,सयुंक्त सचिव राजेश कनोडिया,प्रवक्ता राकेश कुमार रोशन, ललन राय,राजकिशोर साह, राजीव रंजन, रोशन कुमार, अंजनी कुमार कश्यप, बरुण बाबुल, मोहन पोद्दार, संदीप कुमार झा, कन्हैया कुमार झा, बालमुकुंद कुमार सहित इस्माइलपुर के जिला परिषद सदस्य बिपिन कुमार मंडल उपस्थित थे.
