नवगछिया : नवगछिया जी बी कॉलेज के एनएसएस द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन शुक्रवार को समारोह पूर्वक किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जी बी कॉलेज के प्राचार्य प्रो डॉ अशोक कुमार सिन्हा एवं संचालन डॉ राज कुमार प्रसाद ने किया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि तिलकामांझी विश्वविद्यालय के पूर्व सीसीडीसी डॉ अरुण कुमार मिश्रा, विशिष्ट अतिथि के विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ दीपो महतो ने किया. कार्यक्रम में पूर्व स्वयंसेवक ललित कुमार, सौरभ कुमार, राजाराम साह एवं भूखन ने एनएसएस लक्ष्य गीत, बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं नशा उन्मूलन पर आधारित संस्कृति कार्यक्रम की प्रस्तुति दी.

एनएसएस समन्वयक डॉ दीपो मेहता ने छात्रों की प्रस्तुति की प्रशंसा की एवं छात्रों को परहस्सति पत्र देकर सम्मानित किया. पूर्व सीसीडीसी डॉ अरुण कुमार मिश्रा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अगर स्वयंसेवकों में सेवा भावना जागृत होने के बाद ही राष्ट्रीय सेवा योजना की सफलता की कल्पना की जा सकती है.

प्राचार्य प्रो डॉ अशोक कुमार सिन्हा ने कहा कि अच्छे प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवकों को महाविद्यालय हर संभव सहायता प्रदान करेगी. कार्यक्रम के मौके पर डॉ कलाधर मंडल, डॉ राजेंद्र सिंह, डॉ डीके दास, डॉ फिरोज अहमद, दिव्य प्रियदर्शी, रामदेव प्रसाद यादव, प्रधान सहायक मो रिजवान अली, एनएसएस के सहयोगी कर्मी रंजन यादव मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *