📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 330
नवगछिया : श्रीमद् भागवत कथा को लेकर सोमवार को नवगछिया गोपाल गौशाला से भव्य शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई. शोभा यात्रा गौशाला परिसर से निकलकर शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए पुनः गौशाला पहुंची.
शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं माथे पर कलश लेकर भ्रमण कर रही थी. शोभा यात्रा की खास बात यह थी कि सभी एक तरह के भेष भूसे में थे. कार्यकर्ताओं के द्वारा रास्ते भर लस्सी पिला जा रहा था.

कलश यात्रा में नवगछिया बाजार के लगभग सभी लोग मौजूद थे. कमेटी के सदस्यों ने बताया कि 2 से 8 अप्रैल तक दोपहर 3 बजे से संध्या 7 बजे तक भागवत कथा का आयोजन होगा. जिसमें परम श्रद्धेय श्री ज्योति स्वरूप जी महाराज के मुख से भागवत की गंगा बहेगी.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

