खरीक : परबत्ता थाना क्षेत्र के  राधोपुर में जल सासाधन विभाग के एसडीओ के बोलेरो के धक्के से राघोपुर के राजेन्द्र मंडल की दो वर्षीय नतिनी अंशु कुमारी की मौके पर ही मौत हो गयी।बोलेरो पर जल संसाधन विभाग लिखा हुआ था। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आस पास के लोगों की भीड़ जुट गयी।मौके को देख चालक और जल संसाधन विभाग के अधिकारी बोलेरो से उतर कर भाग गये। ग्रामीण हंगामा करने लगे और तोड़ फोड़ पर उतारू हो गये।कुछ प्रबुद्ध ग्रामीणों ने तोड़ फोड़ पर रोक लगायी। देर रात मामले को रफा दफा करने का प्रयास किया जा रहा था।

राघोपुर में जल संसाधन विभाग के बोलेरो ने बच्ची को रौंदा मौत ग्रामीणों नेकिया बवाल
राघोपुर में जल संसाधन विभाग के बोलेरो ने बच्ची को रौंदा मौत ग्रामीणों नेकिया बवाल

ग्रामीणों  प्रमोद मंडलसे मिली जानकारी के मुताबिक जल संसाधन विभाग के एसडीओ जीवन वर्मा के गाड़ी से दो बोतल शराब की बरामदगी हुई है जिसका पंचनामा बना लिया गया है। परबत्ता पुलिस ने कहा कि लाश का पोस्टमार्टम कराया जायेगा । प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *