नवगछिया : नवगछिया के मारवाड़ी विवाह भवन में शनिवार को एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार डीसीएलआर एस के अलबेला, कार्यपालक दंडाधिकारी मृदुला कुमारी गुप्ता, कार्यपालक पदाधिकारी रामविलास दास,
Total Downloads: 343
नगर अध्यक्ष प्रीति कुमारी, समाज सेवी पवन कुमार सर्राफ ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम में पटना से आई टीम के द्वारा देशभक्ति गीतों का जो समा बांधा जो देर रात तक चलता रहा.

पटना से आई टीम द्वारा दिल दिया है जान भी देंगे ए वतन तेरे लिए…, चिट्ठी आई है आई है वतन की चिट्ठी आई है … सहित कई देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं का मन मोह लिया. कलाकारों की प्रस्तुति से श्रोता मंत्रमुग्ध दिखे.
कार्यक्रम के मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सह समाज सेवी प्रेमसागर उर्फ डब्लू यादव, घनश्याम प्रसाद, अशोक कुमार सिंह, अशोक केडिया, जदयू जिलाध्यक्ष चंदेश्वरी प्रसाद सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, प्रवीण कुमार भगत, सुभाष चंद्र वर्मा, कमलेश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में शहरवासियों में कार्यक्रम में हिस्सा लिया.

