गोपालपुर : आल इंडियन रिपोर्टर एसोशियेसन बिहार शाखा के अध्यक्ष सुमन मिश्रा ने नवगछिया के होटल राजश्री में आयोजित प्रेस वार्त्ता में प्रेस प्रतिनिधियों को बताया कि स्कार्पिओ से कुचल कर दो पत्रकारों की निर्मम हत्या की सीबीआई से जाँच, पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने आदि की माँग को लेकर पटना में 19 अप्रैल को ऑल इंडियन रिपोर्टर एसोशियेसन बिहार शाखा की तरफ से रोषपोर्ण प्रदर्शन किया जायेगा.

इसके पूर्व राजश्री होटल में पुलिस जिला नवगछिया के आइरा से जुड़े मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पत्रकारों का मजबूत संगठन खड़ा कर ही पत्रकारों के हितों की रक्षा की जा सकती है. उन्होंने कहा कि पत्रकारों के खून के एक एक कतरे का हिसाब बिहार सरकार को देना होगा. श्री मिश्रा ने कहा कि धरना प्रदर्शन के बाद भी यदि हमारी माँगों को पूरा नहीं किया गया तो मुख्यमंत्री के आवास अणे मार्ग में आत्मदाह करने की घोषणा की.

पुलिस जिला नवगछिया की बैठक में पिछले दिनों रंगरा के निजी विद्यालय के संचालक द्वारा कवरेज के लिए गये इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कर्मी के मोबाइल, कैमरा छीने जाने की तीव्र भर्त्सना की गई तथा नवगछिया एसपी पंकज सिंहा से इस मामले में कडी कार्रवाई करने की माँग की गई. बैठक में रूप कुमार को प्रमंडलीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया. प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज कुमार, पूर्णियाँ जिलाध्यक्ष, भागलपुर राजेश भारती, नवगछिया जिलाध्यक्ष विपिन कुमार ठाकुर, अंजनी कुमार, राजीव कुमार, राकेश रोशन, रौशन कुमार, दीपक कुमार, शैलेश पुरारी, ललन राय रशीद आलम, संदीप झा ,मोहन पोद्दार, बरुण बाबुल, राजेश कानोडिया आदि की मौजूदगी देखी गई.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *