नारायणपुर संवाद सूत्र-प्रखंड के नारायणपुर पंचमुखी हनुमान मंदिर में आर्ट ऑफ लिविंग बंगलोर संस्थान से मनोरंजन बाबा के द्वारा रूद्राभिषेक पूजा अर्चना हुआ ।जिसमें मुखिया नरेन्द्र कुमार, राजीव कुमार सहित पाॅच लोगों ने पूजा में संकल्प लिया ।बाबा ने बताया कि रूद्राभिषेक से मन की शांति व समृद्धि मिलता है ।पूजा के दौरान बाबा भोलेनाथ का सत्संग हुआ । मौके पर मंटु यादव, पप्पू, एवं अन्य लोग मौजूद थे ।

