झुलनोत्सव प्रारंभनारायणपुर के मधुरापुर बाजार, बलहा मारवाड़ी ,बलहा राजपूत टोला ठाकुरबाड़ी में रविवार से सावन मास की झुलनोत्सव प्रारंभ हुआ ।जिसमें ठाकुरबाड़ी के पंडित जयप्रकाश झा ने बताया कि पांच दिनों तक मंदिर परिसर में भक्ति मयूर माहौल बना रहता है ।सावन की पूर्णिमा में समापन होता है।झुलनोत्सव में राम सीता को झुला पर झुलाया जाता है ।

