नवगछिया थाना क्षेत्र के नगरह में दुलारी देवी पति अवधेश दास की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। नवगछिया पुलिस ने शव का अनुमंडलीय अस्प्ताल में गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया। वहीं महिला की मौत के बाद उसकी मां चानो देवी पति भगीरथ दास, भाई पत्तो दास निवासी रामपुर वनसत्ति कहलगांव ने अस्पताल में दिनभर हंगामा किया।चानो देवी ने बताया कि 2010 में उसकी बेटी की शादी अवधेश दास से हुई थी। उसे एक लड़की पांच वर्ष की है।
Total Downloads: 116
उसने आरोप लगाया कि बुधवार को महेंद्र दास ने गेहूं की फसल के बीच लगे चिकना की फसल को काटने का आरोप लगाते हुए रात्रि में ईंट-पत्थर से सिर में मारकर हत्या कर दी। उसने बताया कि दामाद की दूसरी शादी है। पहली शादी मदरौनी में हुई थी।

उससे दो पुत्र है। अवधेश दास ने बताया कि वह कटिहार में मलेरिया विभाग में डीडीटी का छिड़काव करता हूं। घटना के दिन मैं कटिहार में था। पत्नी की तबीयत खराब होने की बात पर आया था।उसने सीधी से गिरने पर सर में चोट लगने से मौत होने की बात बताई।संध्या समय मा और पुत्र द्वारा यूडी केशः करने केलिए लिखकर दिया।

