ढोलबज्जा: ढोलबज्जा थाना अंतर्गत छोटी भगवानपुर में मंगलवार के दिन करीब दो बजे दिनेश साह की पत्नी मधु देवी (21) के द्वारा खुद फांसी लगाकर की गई आत्महत्या के बाद बेटी को देखने छोटी भगवानपुर पहुंचे उसकी मां मंजू देवी व मौसी प्रेमलता देवी ने कही- इसमें मधु के ससुराल वालों का कोई दोष नहीं है. ये सब बड़े हीं सज्जन परिवार हैं जिसे देखकर हीं मैं अपनी एकलोती बेटी मधु की शादी करीब दो साल पहले यहां दिनेश के साथ किए थे. मधु के सास-ससुर भी संत मत के लोग हैं. इसके परिवार के लोग मधु को कभी किसी प्रकार का दिक्कत नहीं देते थे.

★ किसी का कोई दोष नहीं.

मधु की मायका बिहारीगंज थाना क्षेत्र के चटनमा गांव में है. वह बहन में अकेली थी. ज्ञात हो कि जिस समय मधु ने फांसी लगाकर खुदकुशी की थी, उस समय उसके घर में कोई नहीं थे. उसके पति प्रदेश कमाने गए हुए हैं. जब उसका भांजा धुरुप कुमार (12) वसावटों पर से आया तो दरबाजा बंद देख मैन गेट पर से मामी मामी की आवाज लगाई. बहुत चिल्लाने के बाद दरबाजे नहीं खोलने पर धुरूप ने घर के पीछे से बांस फुस वाली टाट को तोड़कर अंदर घुसा तो मधु का कमरा अंदर से बंद थे.

लड़के ने खिड़की से कमरें के अंदर जब झांका तो घर के छज्जी में मधु को मृत अवस्था में झुलते देख. जोर-जोर से आवाज लगाने लगे. आवाज सुन पहुंचे स्थानीय लोगों की मदद से उसे नीचे उतारा गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद ढोलबज्जा थाना अध्यक्ष रामविचार सिंह ने मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर रात भर रखा. बुधवार की सुबह अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया में पोस्टमार्टम करा शव उसके परिजनों को सौंपा.

थानाध्यक्ष रामविचार सिंह ने बताया घटना की जानकारी मिलने के बाद ढोलबज्जा पुलिस, कदवा ओपी थाना प्रभारी सुचित कुमार, नवगछिया डीएसपी मुकुल कुमार रंजन व मुखिया राजकुमार मंडल उर्फ मुन्ना के द्वारा करीब छः घंटे तक पुरे मामले की छानबीन की गई. जहां परिवार के किसी लोगों में कोई गलती नहीं पायी गई. दोनों परिजनों ने बिना किसी को दोषी बताते हुए ढोलबज्जा थाने में लिखित आवेदन दिया है. जिस आधार पर यूडी केश दर्ज किया गया.

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *