नवगछिया। एनएच 31 पर तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक चालक को कुचल दिया। जिसे स्थानीय लोगों ने पास के एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया है, लेकिन उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

BR 10 H 7795 नंबर की बाइक भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। यह दुर्घटना शुक्रवार की सुबह लगभग 7 बजे नारायणपुर बस स्टैंड के समीप की है।

घायल बाइक चालक की पहचान नारायणपुर स्टैंड किरानी फंटूश यादव के रूप में हुई है। जिसे बेहतर उपचार हेतु एम्बुलेंस से पीएचसी ले जाया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *