दिल्ली: सामान बेचना है तो ग्राहकों को खुश रखना बेहद जरूरी है. बड़ी ऑनलाइन रिटेलर साइट अमेजन भी कुछ इसी बात में यकीन रखती है. अपने ग्राहक को खुश करने के लिए अमेजन ने कुछ ऐसा किया है कि इसके चर्चे पूरे ट्विटर पर हो गए हैं.

एक लड़की ने हाल ही में अमेजन से कुछ ऐसी डिमांड कर दी जो न बेची जा सकती है और न खरीदी, लेकिन अमेजन भी कुछ कम नहीं है, उसने उस लड़की की डिमांड पूरी कर दी

अमेजन इंडिया अब ट्विटर पर केवल लोगों की मुश्किलें ही नहीं सुलझाता, बल्कि फ्लर्ट भी करने लगा है. हाल ही में ट्विटर पर एक लड़की ने अमेजन इंडिया से शिकायत की कि उसे उसके मनमुताबिक सामान नहीं मिल रहा है।

इस ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘हाय अमेजन इंडिया, तुम खुद को दुनिया की सबसे बड़ी इ-कॉमर्स वेबसाइट बताते हो, लेकिन घंटों तक खोजने के बाद भी मुझे वो नहीं मिला जिसकी मुझे तलाश है.’ इस पर अमेजन ने जवाब दिया कि वो अपने कस्टमर्स की जरूरतें जानकर उसकी दिशा में हर वक्त प्रयास कर रहे हैं.

अमेजन ने कहा, ‘क्या हमें बता सकती हैं कि आप हमारी वेबसाइट पर क्या तलाश रही हैं.’ इसपर लड़की ने ऐसी डिमांड कर डाली, जो न किसी ने सुनी होगी न सोची होगी. लड़की ने लिखा कि उसे आशिकी के लिए एक सनम चाहिए.

ऐसा सवालों पर अक्सर बड़ी कंपनियां अपना समय बर्बाद नहीं करतीं, लेकिन अमेजन अलग है. लड़की की सनम की ख्वाहिश पर खुद वहीं उससे फ्लर्ट करने लगा. अमेजन ने लिखा, ‘ये अक्खा इंडिया जानता है, हम तुम पे मरता है. दिल क्या चीज है जानम, अपनी जान तेरे नाम करता है.’ अमेजन के जवाब के बाद लोगों के भी मजेदार रिएक्शंस देखने को मिले. लोगों ने अमेजन को सलाह दी कि वो यहां काम करें, फ्लर्टिंग नहीं.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *