भागलपुर : लड़की का हाथ पकड़कर सैंडिस चलने की गुजारिश करना मंगलवार को बबरगंज के मोहद्दीनगर के रहने वाले युवक सन्नी को भारी पड़ गया। युवती ने गुस्से में आकर उसे तमाचा जड़ दिया। यह नजारा देख मनाली चौक पर लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़के को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे बबरगंज पुलिस के हवाले कर दिया। बुधवार को उसे कोर्ट में पेस किया जाएगा।

लड़की एसएम कॉलेज की छात्रा है, जबकि सन्नी बीएन कॉलेज में बीएससी पार्ट टू का छात्र है। युवती का कहना है कि सन्नी उसके पीछे पड़ा हुआ था। पिछले कुछ दिनों से वह परेशान कर रहा था। मंगलवार को वह मनाली चौक के पास ऑटो में बैठी तो लड़का भी उसके बगल में बैठ गया। उसे देख वह ऑटो से उतरी तो वह भी साथ में नीचे आ गया। दूसरे ऑटो में भी ऐसा ही हुआ। उसके बाद युवती पैदल आगे बढ़ने लगी तो लड़के ने उसका हाथ पकड़ लिया और जबरन सैंडिस चलने को कहने लगा।

लड़की का कहना है सन्नी का बड़ा भाई ट्यूशन पढ़ाता है। वह भी उनके पास पढ़ने जाती थी। उसी दौरान सन्नी से उसकी दोस्ती हो गयी। उसका वह नाजायज फायदा उठाने लगा। वह बार-बार कॉल करने लगा और उसकी तस्वीर मोबाइल में रखने लगा। इसके बाद अश्लील फोटो उसके मोबाइल में लड़का भेजने लगा। उसी फोटो से वह उसे ब्लैकमेल करने लगा।

लड़का बोला, आठ साल से है दोस्ती

उधर, सन्नी का कहना है कि पिछले आठ साल से दोनों की दोस्ती है। उसके मोबाइल में दोनों की कई तस्वीरें हैं। दोनों जहां भी घूमने गए तस्वीर ली है, जो पुलिस उसके मोबाइल में देख सकती है। लड़के का कहना है कि वह अपने रिश्तेदार का इलाज कराने लंबे समय तक बाहर रहा। इधर लड़की का किसी और लड़के से प्रेम संबंध बन गया। उसने बताया कि मंगलवार को लड़की को रोक वह जानना चाह रहा था कि वह उसका फोन क्यों नहीं उठा रही।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *