खरीक : गोपालपुर विधानसभा और बिहपुर विधानसभा भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह पूर्व सांसद सैयद शाहनवाज हुसैन कहा कि यह बिहपुर और गोपालपुर की धरती ने समय से काफी पहले सन 1967 में जनसंघी रहे ज्ञानेश्वर यादव ने बिहपुर से जनसंघ का परचम लहराने का काम किया.
Total Downloads: 116
सन 1971 में भारतीय जनता पार्टी जब दो सांसद की पार्टी थी. पूर्व सांसद ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास कर रहा है. विरोधी तरह तरह की बात कर रहे हैं लेकिन विरोधियों की अब चलने वाली नहीं है. श्री हुसैन ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि आज प्रण करें कि प्राणों की आहुति दे देंगे लेकिन हम प्रधानमंत्री जी को प्रधानमंत्री पद से हटने नहीं देंगे.
लंबे अरसे बाद शहनवाज और शैलेंद्र एक मंच पर
खरीक में लंबे अरसे के बाद पूर्व सांसद शहनवाज हुसैन और पूर्व विधायक ई कुमार शैलेंद्र एक मंच पर आस पास बैठे दिखे. मालूम हो कि बिहपुर में दोनों गुटबंदी को लेकर तरह तरह की चरचा पूर्व से ही थी. लेकिन सभी तरह की चरचा और आशंकाओं को धता बताते हुए दोनों नेताओं ने न सिर्फ मंच ही साझा किया वरन दोनों ने गुप्त गूं भी की. हालांकि श्री हुसैन ने सैयद शाहनवाज हुसैन ने अपने संबोधन में कहा कि कमल चुनाव चिन्ह पर जीत कर इंजीनियर कुमार शैलेंद्र पहले विधायक हैं और हम पहले सांसद रहे.

राशि उन्होंने पार्टी में गुटबंदी पर इशारों इशारों में कह डाला कि जब हम लोगों का चुनाव चिन्ह एक ही है और उसी पार्टी के लिए हम भी काम कर रहे हैं और सभी काम कर रहे हैं तो फिर गुटबंदी कैसी. नेताओं की भाषा को कार्य कर्तागण भी समझने में सफल रहे. शाहनवाज हुसैन ने दलीय गुटबंदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कमल की पंखुड़ियां अलग-अलग होती है लेकिन सभी पंखुड़ियां जब मिलती है तो एक हो जाती है. सम्मेलन को पूर्व मंत्री सम्राट चौधरी, विधान पार्षद डॉक्टर एन के यादव, प्रदेश महामंत्री राधा मोहन शर्मा, क्षेत्रीय प्रभारी प्रद्युम्न श्रीवास्तव, मुखिया प्रभारी रामानंद चौधरी समेत कई वक्ताओं ने संबोधित किया.
आलोक बंटू और डा नितेश की भाजपा में वापसी
पिछले दिनों भाजपा से निलंबित किये गये दो नेताओं आलोक कुमार सिंह बंटू और डा नितेश को पुन: पार्टी में शामिल किये जाने की घोषणा खुद प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने नवगछिया के मारवाड़ी विवाह भवन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में खुले मंच से किया.
दोनों दोनों को पुन: पार्टी में शामिल किये जाने की घोषणा करते हुए कहा कि इसके लिए दोनों नेता नवगछिया जिलाध्यक्ष को इस संदर्भ में एक आवेदन दे कर संगठन को मजबूत करने के कार्य में जुट जायेंगे. मालूम हो कि डा नितेश विधानपार्षद चुनाव लड़ने पर पार्टी से बाहर किया गया था जबकि आलोक बंटू पर भागलपुर विधानसभा चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधि के आरोप पर उन्हें निलंबित किया गया था.

