नवगछिया – रंगरा थाना क्षेत्र के सधुआ में एक दलित नाबालिग लड़की से कटिहार जिले से शादी रचाने आए दूल्हे एवं बाराती पक्ष के लोगों को काफी महंगा पड़ गया. रंगरा पुलिस की सजगता से एक नाबालिग लड़की की जीवन बर्बाद होने से बाल-बाल बच गई. लड़की वर्तमान में नवगछिया स्थित मदन अहिल्या महाविद्यालय में इंटर की छात्रा बताई जाती है. मिली जानकारी अनुसार थाना क्षेत्र के सधुआ निवासी सुशील हरिजन की 16 वर्षीय पुत्री कोमल कुमारी से कटिहार जिले के बरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत उचला ग्राम निवासी नरेश दास के पुत्र प्रधान दास से तय हुई थी.a


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

लड़का एवं लड़की पक्ष के द्वारा तय तिथि पिछले गुरुवार को नरेश दास अपने सैकड़ों बारातियों के साथ अपने पुत्र का शादी करने सधुआ स्थित लड़की पक्ष के घर पर जैसे ही पहुंचे. उसी समय गांव के ही किसी व्यक्ति ने नाबालिक लड़की की शादी होने की सूचना रंगरा पुलिस को दी. रंगरा थाना अध्यक्ष कौशल कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सधुआ स्थित लड़की पक्ष के घर पर पहुंचकर दूल्हे को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तारी के बाद उसे रंगरा थाना लाया गया. वहीं दूसरी ओर पुलिस की इस कार्रवाई से पूरे गांव में हड़कंप मच गया. शादी समारोह में पुलिस को पहुंचते देख सभी बाराती वहां से भाग खड़े हुए. इसके बाद लड़का एवं लड़की पक्ष के लोगों के अलावा समाज के कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग रंगरा थाना पहुंचे और सामाजिक समझौते के तहत लड़के पक्ष के द्वारा लिखित रूप से रंगरा थाने में माफीनामा दिए जाने के बाद दूल्हे को बांड भरवा कर मुक्त किया गया.

इसके बाद सभी बारातियों को बिन दुल्हन लिए उल्टे पांव बैरंग अपने घर लौटना पड़ा. इस घटना के बाद एक और जहां क्षेत्र में यह चर्चा का विषय बना हुआ है, तो वहीं दूसरी ओर रंगरा पुलिस द्वारा उठाए गए इस कदम को लोगों के बीच काफी सराहना मिल रहा है.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet