नवगछिया : भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में स्व डा वन्दना लाहिड़ी मेमोरियल 14 वां जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2018 का आयोजन हाई स्कूल नवगछिया मे 13 मई को होगी. प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए आयोजन कमिटी का आज गठन किया गया.

जिसमे अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव, उपाध्यक्ष डा मनिषा लाहिड़ी, सचिव रामसेवक भगत, कोषाध्यक्ष जेम्स, उपसचिव देवाशीष , सदस्य मोनिका, बिपुल, नाजिम, दानिश खान, संजय सिंह बनाए गए हैं.

प्रतियोगिता के तकनीकी निर्देशक राष्ट्रीय रेफरी घनश्याम प्रसाद होगे. प्रतियोगिता में डी पी एस स्कूल भागलपुर, उच्च विधालय, घराहरा, प्रेसीडेन्सी पब्लिक स्कूल, नवगछिया ताइक्वांडो एकेडमी, नारायनपुर ताइक्वांडो क्लब, ताइक्वांडो एकेडमी भागलपुर आदि की टीम भाग लेगी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *