खरीक थाना क्षेत्र के गोटखरीक गांव में रविवार को बदमाशों ने घर में घुसकर एक युवती को बुरी तरह से पिटाई कर दी। बुरी तरह घायल युवती को परिजनों ने इलाज के लिए खरीक पीएचसी लाया। वहां से गंभीर स्थिति में मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया।
Total Downloads: 349
वहीं घटना के बाद युवती की मां ने थाने में आवेदन दिया है। इसमें कहा है कि मेरे घर पर निर्माण कार्य हो रहा था। इसके लिए मेरी बेटी घर के समीप स्थित सरकारी चापाकल से पानी भर रही थी। इसी दौरान गांव ही टुनटुन मंडल, संतोष मंडल, गौतम मंडल समेत पांच लोगों ने मेरी बेटी को गाली-गलौज करते हुए पानी लेने से मना कर दिया। इसपर मेरी बेटी ने कहा कि सरकारी चापाकल है, इसलिए पानी लूंगी।

इसी बात पर सभी आरोपियों ने मेरी बेटी को पीटने लगा। अपनी जान बचाने के लिए घर की तरफ भागी। इसके बाद सभी बदमाश घर में घुसकर भी मेरी बेटी की पिटाई की और गले से सोने की चेन छीन ली। घटना की सूचना पर मैं अपने घर पहुंची तो मेरे साथ भी मारपीट की गई और मेरी भी सोने की चैन और रुपये छीन लिया। ग्रामीणों के जुटने पर हम दोनों की जान बची

