नवगछिया : नवगछिया थाना चौक पर हुए रामचंद्र साह की हत्या में फरार चल रहे मुख्य आरोपी भवानीपुर निवासी और उसके भाई की गिरफ्तारी को लेकर नवगछिया पुलिस ताबातोड़ छापेमारी कर रही है. इस संदर्भ में नवगछिया की एसपी निधि रानी के निर्देश पर गठित स्पेशल टीमों द्वारा नवगछिया सहित आस पास के जिलों में भी छापेमारी कर रही है.

रामचंद्र हत्याकांड के बाद से दोनों भाई नवगछिया पुलिस के टॉप टारगेट पर है. मालूम हो कि ब्रजेश यादव तीन हत्याकांड के मामलों में वांछित चल रहा है. नगरह के सुनील शर्मा हत्याकांड, भवानीपुर के टावर गार्ड चंद्रशेखर हत्याकांड में भी ब्रजेश नाजद आरोपी रहा है.

इधर पुलिस इस गिरोह के आका कहे जाने वाले सधुवा गांव के पंसस समिति सदस्य की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. मालूम हो कि दो मई को हुए रामचंद्र साह हत्याकांड में पुलिस ने अब तक तीन शूटरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *