नवगछिया : नवगछिया युवा अधिवक्ता कल्याण समिति के द्वारा सोमवार को नवगछिया व्यवहार न्यायालय के अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी द्वितीय प्रभारी न्यायधीश संतोश कुमार के स्थानांतरण पर उन्हें युवा अधिवक्ताओं ने समारोह पूर्वक विदाई दी है. कार्यक्रम का आयोजन नवगछिया बार एसोसिएशन भवन में किया गया. इस अवसर पर एडीजे प्रथम सुजीत कुमार, मुंशफ तरुण झा, एसडीजेएम पीके पाण्डेय ने इस विदाई समारोह में अपना विचार रखा.
Total Downloads: 344
इस अवसर पर न्यायधीश संतोश कुमार ने कहा कि नवगछिया को हम सदैव याद रखेंगे. यहां पर मुझे जो प्यार संभव अधिवक्ताओं के द्वारा दी गई है वह बहुत ही सराहनीय है. जानकारी के अनुसार नवगछिया मे अपना कार्यालय 3 साल बिताए. ये यहां पर बांका से एसडीजेएम बन कर आए थे वे कि यहां पर इनका प्रमोशन होकर एसीजेएम बन गए.

इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संघ नारायण मिश्र की अध्यक्षता में सह सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा था. जिसका संचालन अधिवक्ता विभाष प्रसाद सिंह ने किया है. प्रभारी महासचिव कृष्ण कुमार आजाद, युवा अधिवक्ता रजनीश कुमार सिंह, कुंदन चौधरी, अजीत कुमार, ललन कुमार, रविन्द्र कुमार, सत्येंद्र नारायण चौधरी उर्फ कौशल, वरिष्ठ अधिवक्ता कैलाश यादव मुक्ति यादव व अन्य कई अधिवक्ता मौजूद थे.

