भागलपुर में तेज रफ्तार हाइवा ने दो छात्रों को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत, एक घायल। गुस्साए लोगों ने बवाल मचाते हुए किया सड़क जाम। हादसा हबीबपुर के दाउदवाट में गुरुवार सुबह साढ़े तीन बजे हुआ।
Total Downloads: 351
घटना से गुस्साए लोगों ने भागलपुर-अमरपुर और दाउदवाट-अलीगंज मार्ग को शाम चार से आठ बजे तक चार घंटे जाम रखा। गुस्साए लोगों ने टायर जलाकर प्रदर्शन किया। समझाने गई पुलिस को भी लोगों ने खदेड़ दिया। मृतक की पहचान दाउदवाट के रहने वाले सुबोधिनी पाठशाला के आठवीं के छात्र प्यारेलाल (15) और तीसरी कक्षा के गुरुदेव (10) की तौर पर हुई है। जबकि घायल सूरज (5) गुरुदेव का छोटा भाई है।

दुर्घटना में दो बच्चों की मौत से आक्रोशित परिजन और स्थानीय लोगों ने बीच सड़क पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया। वे लोग मुआवजे की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंचे जगदीशपुर बीडीओ, हबीबपुर थानाध्यक्ष ने स्थानीय बुद्धिजीवियों से बातकर कबीर अंत्येष्टि के तहत तत्काल पैसे दिए। अधिकारियों ने जब शुक्रवार को पारिवार लाभ के तहत पैसे दिलवाने और उसके बाद कल्याण विभाग द्वारा मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया, तब जाकर लोग माने और जाम टूटा।

