खरीक। प्रखंड के राघोपुर गांव में गंगा कटाव का खतरा फिलहाल टलने के बाद ग्रामीणों ने आश्विन माह की पहली सोमवारी पर गंगा नदी का दूधाभिषेक कर गांव की सुरक्षा की कामना की। गांव के अस्तित्व पर मंडराते संकट से राहत मिलने के बाद ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से इस धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया।

अनुष्ठान के लिए ग्रामीणों ने घर-घर से चंदा जुटाया। इसके बाद गंगा तट पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। ग्रामीणों ने करीब सवा क्विंटल दूध गंगा नदी में अर्पित कर गंगा मैया से गांव को कटाव और बाढ़ के संकट से सुरक्षित रखने की प्रार्थना की।

इस दौरान गंगा तट पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु मौजूद रहे। लोगों ने कहा कि गंगा कटाव के कारण राघोपुर गांव के अस्तित्व पर लगातार खतरा बना हुआ था। फिलहाल कटाव का खतरा कम होने से ग्रामीणों में राहत और खुशी का माहौल है। इसी खुशी में सभी ने मिलकर गंगा पूजन और दूधाभिषेक का आयोजन किया।

ग्रामीणों ने गंगा मैया से भविष्य में भी गांव को बाढ़ और कटाव से सुरक्षित रखने की कामना की।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *