नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में रोगी कल्याण समिति की बैठक उपाधीक्षक डॉ. वीपी राय की अध्यक्षता में शनिवार को हुई। इसमें सरकार के आदेशानुसार किसी भी दैनिक भोगी कर्मियों को अपने स्तर पर नहीं रखने पर चर्चा हुई।
Total Downloads: 345
उपाधीक्षक ने बताया कि कार्य को एजेंसी से करवाया जाए।
बैठक में अस्पताल के आउटडोर में रोगियों को बैठने में हो रही परेशानियों को देखते हुए कुर्सी खरीदने का निर्णय लिया गया। अस्पताल में वेंटिलेटर लगाने पर भी सहमति बनी। बैठक में यह भी तय हुआ कि जब तक सरकार की एजेंसी से बात नहीं हो जाती तब तक लोकल स्तर पर एक्स-रे करवाने की व्यवस्था की जाए।

बैठक में सदस्य रोगी कल्याण समिति सह अध्यक्ष नगर पंचायत अध्यक्ष प्रीति कुमारी, डॉ. एके सिन्हा, डॉ. ज्योत्स्ना, डॉ. देवब्रत सहित अस्प्ताल के विभाष सिंह, अजय सिंह, अजित सहित कई कर्मी उपस्थित थे।

