नवगछिया : विभिन्न पदाधिकारियों द्वारा निरीक्षण किये जाने के बाद नवगछिया स्टेशन पर यात्री सुविधाओं में विस्तार किये जाने की उम्मीद जगी है. नवगछिया के जर्जर यात्री शेड को बदलने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी तो यात्री के मोबाइल चार्ज करने के लिए स्टेशन पर व्यवस्था की गयी है. रेल सूत्रों ने बताया कि जर्जर शेड को बदलने के लिए काम जल्द ही प्रारंभ किया जायेगा.

इधर विगत दो वर्षों से नवगछिया राष्ट्रीय राजमार्ग से स्टेशन तक आने वाली सड़क जर्जर स्थिति में है. रेल राज्य मंत्री अशोक गेहोन, रेलवे के जीएम, यात्रि सुविधा संघ के सदस्य मो इरफान आदि के आश्वासन के बावजूद अब तक यह जर्जर सड़क नहीं बन पाया है.

मालूम हो कि यह सड़क पश्चिम केबिन होकर नवगछिया स्टेशन आती है. पश्चिम केबिन के पास सड़क पर रोज हादसे हो रहे हैं लेकिन दो वर्षों से रेल प्रशासन ने इस सड़क को नहीं बनवाया है. आजाद हिंद मोरचा के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव ने उक्त सड़क को मुद्दा बनाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है.

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *