बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने तंज कसते हुए कहा कि राज्यपाल से मिलने के बजाए आरजेडी जनता से मिले. कर्नाटक में बीएस येदियुरप्पा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद बिहार में सियासत तेज हो गई है. बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि संविधान के तहत ही कर्नाटक के राज्यपाल ने बीजेपी को सरकार बनाने का मौका दिया है. उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार चल रही है. बिहार के राज्यपाल से मिलने के बजाए आरजेडी जनता से मिले. बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ  जनादेश मिला था. गोवा में कांग्रेस ने सरकार बनाने का दावा ही नहीं किया था.

दरअसल, कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला के फैसले को लेकर आरजेडी लगातार हमलावर है. इसी मुद्दे को लेकर बिहार में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव शुक्रवार को बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक से मुलाकात करेंगे. बीजेपी नेता ने देशवासियों को रमजान की बधाई देते हुए कहा कि रमजान के पाक महीने में जम्मू-कश्मीर में अमन पसंद लोगो को तकलीफ ना हो.

इसके लिए सेना ऑपरेशन नहीं चलाएगी लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हमारी सेना पाकिस्तानी सेना या आतंकियों के गुस्ताखी को माफ करेगी. अगर वे कुछ करेगें तो हमारी सेना उसी भाषा में जबाब देगी. शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार के लिए नरेन्द्र मोदी ने खजाना खोल रखा है. 2019 में 2014 से ज्यादा ताकत के साथ नरेन्द्र मोदी पीएम बनेगें. देश की जनता नरेन्द्र मोदी के पक्ष में एकजूट हो रही है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *