नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के श्रीपुर निवासी मुन्ना कुमार ने गांव के ही अनिल सिंह, सौरभ कुमार, रौशन कुमार, प्रदीप सिंह व अन्य पर श्रीपुर स्थिति जलकर पर अवैध रुप से मछली मारने और विरोध करने पर मारपीट करने और गोली चलाने का आरोप लगाते हुए नवगछिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है. आवेदन में मुन्ना कुमार ने कहा कि जब उसने अवैध रुप से मछली मारने का विरोध किया तो सबों ने मिल कर उसकी पिटाई कर दी और हत्या करने की नियत से गोली भी चलाया जिससे वे बाल बाल बच गये. इसके बाद उसके पास से दो हजार रुपये की छिनतई भी आरोपियों ने कर ली. नवगछिया पुलिस ने मामले की छानबीन में जुट गयी है.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 63
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
