नवगछिया  : नवगछिया बस स्टैंड के समीप हुए सड़क हादसे में मधेपुरा जिला कीखपैती मुरबल्ला निवासी रामसेवक शर्मा की पत्नी ललिता देवी की मौत हो गयीहै. जानकारी मिली है कि ललिता देवी अपने भाई सहरसा निवासी बबलू शर्मा वअन्य अजय कुमार के साथ देवघर से जल चढ़ा कर नवगछिया बस स्टैंड के पास बससे उतरे थे. सभी नवगछिया स्टेशन जाने के लिए नया टोला की ओर बढ़ रहे थे.इसी क्रम में एक  अनियंत्रित पीक अप ने ललिता देवी को जबरदस्त धक्का देमारा. जिससे ललिता की मौत मौके पर ही हो गयी. बबालू शर्मा ने कहा कि इसकेबाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और मौके पर पहुंची पुलिस नेआवश्यक छान बीन के बाद शव को पोस्टमार्टम नवगछिया अनुमंडल अस्पताल मेंकरवा कर परिजनों को सौंप दिया. ललिता के भाई बबलू शर्मा ने कहा कि उनकीबहन अपने पीछे दो पुत्र राजकुमार शर्मा 20 वर्ष, शिव कुमार शर्मा 1 0वर्ष को पीछे छोड़ गयी है. नवगछिया थाने में बबलू शर्मा के लिखित आवेदन केआधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. नवगछिया पुलिस का कहना है कि पीकअपवान की पहचान हो गयी है. जल्द ही पीकअप को जब्त कर लिया जायेगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *