नवगछिया : बिहपुर में देर रात मध्य रात्रि के बाद से गयी बिजली सुबह ही आयी. उपभोक्ताओं के शिकायत पर बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता प्रभात कुमार रंजन ने जानकारी देते हुए कहा कि बिहपुर और नारायणपुर हो कर गुजरने वाली उच्च क्षमता वाले बिजली के तार पेड़ों के झुरमुठ हो कर गुजरता है.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 349
ऐसी स्थिति में हवा चलने पर पेड़ की डालियां और पत्तियां तार को छू जाती है, जिसके कारण ब्रेक डाउन हो जाता है और बिजली बाधित हो जाती है. पिछले दिनों पेड़ कटाई का अभियान चलाया गया था. फिर पेड़ कटाई अभियान चलाने की जरूरत है. 15 दिनों के अंदर इस समस्या का निदान करने की योजना है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

