जहां एक तरफ जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी कर्नाटक के सीएम बनने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ उनकी वाइफ राधिका कुमारस्वामी गूगल पर ट्रेंड करने लगी है। जिसकी वजह है उनकी खूबसूरती। जी हां, कर्नाटक के भावी मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने जा रहे कुमारस्वामी की पत्नी राधिकाकुमारस्वामी कन्नड फिल्मों की मशहूर अदाकारा और फिल्म प्रोड्यूसर हैं।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

कुमारस्वामी से 27 साल छोटी है राधिका…

कुमारस्वामी 58 साल के हैं जबकि राधिका महज 31 साल की हैं। साल 2005 में राधिका कुमारस्वामी के संपर्क में आईं और यहां से उनके करियर को भी चार चांद लगे। इसके बाद 2010 में खुद राधिका ने खुलासा किया कि उसने 2006 में जेडीएस के नेता एचडी कुमारस्वामी से शादी कर ली थी। दोनों की एक बेटी भी है। जिसका नाम शमिका कुमारस्वामी है।

दोनों की दूसरी शादी…

कुमारस्वामी और राधिका दोनों की यह दूसरी शादी है। इससे पहले कुमारस्वामी ने अनीता के साथ 1986 में शादी की थी। इस शादी से एक बेटा भी है जिसका नाम निखिल गौड़ा है। वहीं, राधिका की भी यह दूसरी शादी थी। उससे पहले 2002 तक उनके पति रतन कुमार थे।

राधिका ने अपने करियर में अब तक तकरीबन 32 फिल्मों में अभिनय किया है। राधिका ने कन्नड फिल्मों के अलावा कुछ तमिल फिल्मों में भी काम किया है। इसके अलावा अब वह फिल्में भी प्रोड्यूस करती हैं।

14 साल की उम्र में शुरू हुआ था करियर…

राधिका ने 2002 में कन्नड फिल्म ‘नीला मेघा शमा’से अपना डेब्यू किया था। अपनी पहली फिल्म के डेब्यू के वक्त राधिका नौंवी में पढ़ती थी। हालांकि उनकी पहली रिलीज फिल्म ‘नीनागागी’है, जिसमें वह विजय राघवेन्द्र के अपोजिट नजर आई थी।

2 साल ही चली थी पहली शादी…

राधिका अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने निजी रिश्तों को लेकर चर्चाओं में रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि वर्ष 2000 में राधिका ने रतन कुमार से मंदिर में छिपकर शादी कर ली। इसके बाद 2002 में रतन कुमार ने राधिका के पिता के खिलाफ पुलिस में उसे अगवा करने की तहरीर भी दी, जिसमें बताया गया कि उसके पिता उसका करियर खत्म होने के डर से उसे अपने साथ ले गए।

इसके बाद राधिका की मां सामने आई और उन्होंने रतन कुमार पर आरोप लगाया कि उन्होंने उनकी बेटी से बहला-फुसलाकर शादी की है। राधिका की मां ने यह खुलासा भी किया कि तब राधिका की उम्र महज 14 साल थी। हालांकि, ये शादी महज दो साल ही चल पाई और साल 2002 में रतन कुमार का हर्ट अटैक से निधन हो गया।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet