बिहार सरकार के राजस्व व भूमि सुधार मंत्री रामनारायण मंडल ने कहा कि बूढ़ानाथ मंदिर परिसर में सुव्यवस्थित विकास भवन बनाया जाएगा। उनके आग्रह पर पर्यटन विभाग ने सहमति जताते हुए इसे लेकर आयुक्त से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।  मंत्री ने बताया कि विकास भवन में श्रद्धालुओं के ठहरने की पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी। भवन में पानी, बिजली और शौचालय की व्यवस्था होगी।

आयुक्त से प्रस्ताव मिलने के बाद डीपीआर बनाया जाएगा। जल्द ही विकास भवन बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बांका में भी विभिन्न पूजा स्थलों के पास तीन विकास भवन बनाने की योजना है।मंत्री ने बताया कि भागलपुर में डंपिंग ग्राउंड बनाने के लिए जमीन की व्यवस्था जल्द की जाएगी। जिला प्रशासन से प्रस्ताव चला गया है। राजस्व विभाग ने नगर निगम से एनओसी मांगा है।

एनओसी मिलने के बाद जमीन देने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। मंत्री ने बताया कि ऑनलाइन म्यूटेशन की प्रक्रिया सभी अंचलों में जल्द शुरू की जायेगी। जिन अंचलों में पूर्व में ऑनलाइन म्यूटेशन की प्रक्रिया शुरू हुई है, वहां तकनीकी कारणों से कुछ परेशानी आ रही है। डीसीएलआर और सीओ को प्रशिक्षण दिया गया है। अभी और प्रशिक्षण दिया जाएगा। वर्ष के अंत तक पूरे बिहार में ऑनलाइन म्यूटेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

मंत्री ने कहा कि बिहार में राजस्व कर्मचारी और अमीन की कमी है। कमी को जल्द दूर किया जाएगा। कर्मचारी चयन आयोग को एक साल पहले बहाली करने को कहा गया है। राजस्व कर्मचारी और अमीन की कमी से काम प्रभावित हो रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *