नवगछिया: विक्रमशिला सेतु पर सोमवार को सुबह नौ बजे से देर शाम तक जाम लगा रहा. जाम का कारण सड़क निर्माण किया जाना बताया जा रहा है. सड़क निर्माण के मद्देनजर सुबह से ही पुल वन वे था लेकिन वाहनों के अत्यधिक परिचालन व आवाजाही के कारण देखते ही देखते सेतु पूरी तरह से जाम की जद में आ गया. विक्रमशिला सेतु पर सुबह नौ बजते ही पूरी तरह से जाम लग गया था. इस दौड़ान लोगों को भागलपुर आने जाने में तीन से चार घंटे लग रहे थे. दो पहिया वाहन चालकों को भी पुल क्रास करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था.

– सड़क निर्माण के कारण पहले वनवे हुआ पुल, फिर पूरी तरह से लग गया जाम
– सुबह नौ बजते ही जाम की जद में था विक्रमशिला सेतु

चार चक्का वे बड़े वाहनों को तीन से चार घंटे पुल को पार करने में लग रहा था. नवगछिया से खुलने वाले अधिकांश सवारी गाड़ी के चालक पेसेंजरों को जाह्नवी चौक के पास ही उतार कर वापस लौट जाते थे तो दूसरी तरफ कई ऐसे लोग दिखे जो भागलपुर जीरो माइल से पैदल की जाह्नवी चौक पहुंच रहे थे. कड़ी धूप के कारण लोगों की हालत खराब हो रही थी. खास कर चार चक्का वाहन पर बैठे कई लोग पानी के लिए तरस रहे थे.

स्थानीय लोग रविेंद्र कुमार, राजेश कुमार, सुमित कुमार, अनमोल सिंह आदि अन्य ने कहा कि वे लोग तीन घंटे से जाम में फंसे हैं और पुल पार नहीं कर सके हैं, जब प्रशासनिक पदाधिकारी जानते थे कि पुल पर काम चल रहा है तो समय से पहले कोई न कोई वैकल्पिक व्यवस्था करना चाहिए. जाम के समय परवत्ता पुलिस ने जाम हटाने का हर संभव प्रयास किया लेकिन पुलिस सफल नहीं हो पायी. परवत्ता थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने कहा कि निर्माण कार्य प्रगति पर होने के कारण जाम की स्थिति थी. पुलिस ने जाम को नियंत्रित करने का हर संभव प्रयास भी किया. देर शाम तक पुल पूरी तरह से चालू है.

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *