नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल के सभी सातों प्रखंडों से कुल 55 सौ राशन कार्ड धारियों का राशन कार्ड रद्द किया जाएगा. राशन कार्ड रद्द किए जाने को लेकर नवगछिया अनुमंडल प्रशासन स्तर से तैयारी शुरू कर दी गई है. नवगछिया अनुमंडल प्रशासन द्वारा इसको लेकर अनुमंडल के तीन हजार वैसे लाभुक जो अपात्र हैं. उसे नोटिस कर अपना कार्ड सरेंडर करने को कहा गया है.
Total Downloads: 119
वही अनुमंडल प्रशासन के नोटिस के उपरांत सभी सातों प्रखंडों से कुल 2039 राशन कार्डधारियों में अपना कार्ड अनुमंडल कार्यालय में जमा भी कर दिया है. नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि शेष लोगों को भी नोटिस भेजी जा रही है. उन्होंने कहा कि नोटिस प्राप्त होने के बाद जिन कार्ड धारी को आपत्ति है. उसे लगाता है कि वह कार्ड रखने के योग्य है. वैसे लाभुक नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में आवेदन देकर आपत्ति कर सकते हैं.

उनके आवेदन के आलोक में पदाधिकारी उनकी जांच करेंगे. जांच में योग्य पाए जाने पर उनका राशन कार्ड रद्द नहीं किया जाएगा अगर अयोग्य पाए जाते हैं तो राशन कार्ड रद्द किया जाएगा. उन्होंने कहा कि अयोग्य राशन कार्ड धारी अगर नोटिस के बाद भी अपना कार्ड सरेंडर नहीं करते हैं तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी.

