भागलपुर के नाथनगर इलाके में रहने वाली 10वीं की छात्रा का फर्जी अकाउंट बनाकर उसपर उसकी फोटो डालने और अश्लील बातें लिखने का मामला सामने आया है। इस संबंध में छात्रा के बैंककर्मी पिता ने अज्ञात शख्स के खिलाफ एसएसपी आशीष भारती से मिलकर लिखित शिकायत की है। एसएसपी ने उनके आवेदन पर उचित कार्रवाई के लिए संबंधित थानाध्यक्ष को लिखा है।
Total Downloads: 354
एक अकाउंट भागलपुर तो दूसरा पटना के पता पर छात्रा के पिता आवेदन के साथ बेटी के नाम से बनाये गये दो फेसबुक अकाउंट की कॉपी लेकर आये थे। उसमें एक अकाउंट में छात्रा को भागलपुर निवासी बताया गया है।

वहीं दूसरे में उसे मिदनापुर के एक स्कूल की छात्रा बताकर पटना का पता दिया गया है। उस फेसबुक अकाउंट से कई लोगों को फ्रेंड रिक्वस्ट भेजा गया है और चैटिंग भी की जा रही है। प्रोफाइल पिक्चर के बगल में अश्लील शब्द लिखे हुए हैं। छात्रा के पिता का कहना है कि ऐसा दूसरी बार हुआ है।

