नवगछिया : बिहपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिक के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में पीड़ित लड़की के पिता ने नवगछिया महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. पीड़िता के पिता ने बताया कि 26 अप्रैल को वह और उनकी पत्नी बहियार किसान के खेत मे मजदूरी करने के लिए गई हुई थी.

– पीड़ित लडक़ी के पिता ने नवगछिया महिला थाना में दर्ज कराई प्राथमिकी

इसी दौरान मेरी पुत्री को घर में अकेला पाकर अमरपुर के मंती दास के पुत्र पंकज कुमार दास ने मेरी पुत्री का हाथ पैर बांध कर मुंह में कपड़ा ठूंस कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. पीड़ित के पिता ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने घटना के दूसरे दिन बिहपुर थाना में आवेदन दिया था. लेकिन घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी बिहपुर पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं की गई.

कार्रवाई नहीं होने पर सोमवार को बिहपुर थाना के बड़ा बाबू से मिलें और सारी घटना की जानकारी दी. घटना उन्होंने जानकारी लेने के बाद उन्होंने मुझे इस संबंध में नवगछिया महिला थाना भेज दिया. जहां पुनः आवेदन दिया गया. वही नवगछिया महिला थाना में मामले की प्राथमिकी दर्ज करते हुए पीड़ित लड़की का मेडिकल जांच नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में कराया गया.

मंगलवार को पीड़िता का न्यायालय में 164 का बयान दर्ज कराया जाएगा. महिला थानाध्यक्ष चंदना कुमारी ने कहा कि पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *