खरीक : ख़रीक थाना क्षेत्र के गंगा दियारा में अपराधियों का तांडव जारी है जिससे किसानों में दहशत है. ख़रीक थाना क्षेत्र के सिकिया धार के समीप अपराधियों ने रविवार की रात लोदीपुर बहियार से फसल कटनी कर लौट रहे फरीदपुर के किसान गुरुदेव मंडल को गोली मार दी. गोली लगने से किसान गंभीर रूप से घायल हो गया. किसान के साथ उसकी पत्नी भी थी. अपराधियों ने किसान की पत्नी को छोड़ दिया लेकिन उसके पति गुरुदेव मंडल को गोलियों से छलनी कर दिया.

– गंगा दियारा में सक्रीय तीन अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

– गंभीर हालत में किसान

– जेएलएमएनसीएच मायागंज भागलपुर अस्पताल रेफर

– किसान की पत्नी ने दर्ज कराया फर्द बयान

घटना रविवार की रात की है. घटना के वक्त चश्मदीद जख्मी किसान की पत्नी के मुताबिक अपराधी तीन की संख्या में हरबे हथियार से लैश थे. पहले अपराधियों ने गोली से पहला अटैक किया जिससे किसान जख्मी होकर गिर गया. फिर थोड़ा आगे बढ़ने पर मुड़कर अपराधियों ने फिल्मी स्टाइल में दुबारा किसान को गोली मारा जिससे किसान गंभीर रूप से घायल हो गया.

दियारा से लौट रहे किसानों ने जख्मी किसान और उसकी पत्नी को सहयोग किया और फरीदपुर गांव आकर घायल किसान के परिजनों को सूचना दी. रविवार की देर रात ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचकर घायल किसान को टेम्पो पर लाद कर इलाज के लिए जेएलएमएनसीएच मायागंज भागलपुर अस्पताल भेज दिया.

घायल किसान के पुत्र फलटन मंडल ने बताया कि हमलोग मामा के घर रहते है. पिता और मां दोनों लोदीपुर बहियार में मकई कटनी कर भुट्टा लेकर लौट रहे थे. रास्ते में अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है. अस्पताल में पुलिस जख्मी किसान के पत्नी का फर्द बयान दर्ज कर रही है.ख़रीक थानाध्यक्ष सुदीन राम ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *